HDFC ERGO Optima Secure+ vs Activ Yuva — अगले 5 साल में कौन सा Plan Best रहेगा?

दोस्तों, Optima Secure+ और Activ Yuva — ये दोनों आज के टाइम पर सबसे पॉपुलर health insurance plans हैं। लेकिन इनमें से कौन सा प्लान आपके लिए सही है, ये समझना इतना आसान नहीं है जितना लगता है।

मैंने इन दोनों प्लान्स को बारीकी से compare किया है — features, pricing, claims data, और आने वाले 5-6 सालों का premium — सब कुछ। ऊपर वीडियो में पूरा detailed comparison है। यहां मैं आपको key points बता रहा हूं जो decision लेने में सबसे ज्यादा काम आएंगे।

पहले दिन से दोनों में Double Sum Insured मिलता है

ये बात बहुत कम लोग जानते हैं। ₹10 लाख की policy है तो पहले claim से ही ₹20 लाख तक का coverage दोनों plans में मिलेगा। Optima Secure+ में इसे “Secure Benefit” कहते हैं, Activ Yuva में “Yuva Reload”। दोनों practically same काम करते हैं।

Bonus में फर्क है — लेकिन practical फर्क कितना?

Optima Secure+ में “Infinite Benefit” है — हर साल 100% bonus मिलता रहेगा, unlimited। Activ Yuva में “Yuva Credit” है — हर साल 100% bonus, लेकिन maximum 10 times तक। मतलब ₹10 लाख की policy पर ₹1 करोड़ तक bonus जमा हो सकता है। मेरी राय में 10 गुना काफी है अगर आपका basic sum insured सही चुना है।

लेकिन एक बात याद रखें — ये bonuses port नहीं होते। कल अगर company बदली तो शुरुआत फिर basic sum insured से होगी।

जहां Activ Yuva clearly जीतता है

Non-medical items (consumables) — Optima Secure+ में सिर्फ 68 items cover हैं (IRDAI की पहली list)। Activ Yuva में चारों lists cover हैं, 140+ items। Gloves, PPE kit, syringe, catheter, diapers — सब शामिल। इसका मतलब claim के वक्त Activ Yuva में जेब से कम पैसा जाएगा।

Pre-hospitalization coverage भी Activ Yuva में बेहतर है — 90 दिन बनाम Optima Secure+ के 60 दिन। Hospital में admit होने से पहले की doctor fees, tests, दवाइयां — ये सब इसमें आता है।

Mental illness, HIV/AIDS, obesity treatment — ये सब Activ Yuva के policy documents में clearly लिखा है। Optima Secure+ में इनका mention नहीं है। IRDAI guidelines के हिसाब से cover होना चाहिए, लेकिन जब document में लिखा हो तो claim लड़ना आसान होता है।

Activ Yuva का सबसे बड़ा USP — Health Returns

ये feature Optima Secure+ में बिल्कुल नहीं है। अगर आप रोज़ाना 10,000 कदम चलते हैं (जो आप वैसे भी चलते होंगे), meals track करते हैं, और अच्छी नींद लेते हैं — तो renewal premium में 100% तक discount मिल सकता है। Realistically 20-30% discount भी मिल जाए तो हर साल हज़ारों रुपये बचते हैं।

बस एक बार app setup करना होता है, बाकी automatic tracking होती रहती है।

Premium का फर्क — 6 साल में ₹47,000+

मैंने एक sample family लिया — 33, 30 साल के couple और 2 साल का बच्चा, ₹10 लाख sum insured, Delhi address। 6 साल का total premium difference आया लगभग ₹47,000 — HDFC ERGO महंगा। और ये बिना किसी claim के है। Claim आ गया तो HDFC का Favourable Claims Discount कम होगा और premium और बढ़ेगा।

Claims Data — यहां HDFC ERGO आगे है

FY 2025-26 का data देखें तो HDFC ERGO का Claim Settlement Ratio 98% है (Activ Yuva 97%)। Claims Paid Ratio में HDFC हर ₹100 में से ₹93+ देता है, Activ Yuva ₹84 के करीब। सबसे बड़ी बात — 10,000 claims पर HDFC में सिर्फ 5 complaints हैं, Activ Yuva में 18 के करीब।

इसीलिए लोग extra premium देते हैं — claim experience के लिए।

तो कौन सा लें?

अगर budget comfortable है और claim experience top priority है — Optima Secure+

अगर affordability matter करती है और आप smart features (Health Returns, better consumable coverage) चाहते हैं — Activ Yuva

दोनों ही शानदार plans हैं। बस ये समझ लीजिए कि आपकी priority क्या है — peace of mind या value for money। ऊपर वीडियो में मैंने हर point को detail में explain किया है, जरूर देखिए।

— Harvinder Singh, Insurance Impact